केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और मौसम संबंधी जोखिमों के बावजूद केंद्र सरकार को फिलहाल बजट अनुमानों में संशोधन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजकोषीय बफर (Fiscal Buffers) तैयार किए हैं, जो आर्थिक अनिश्चितताओं और महँगाई के दबाव से निपटने में सक्षम हैं। BulletsIn





