हालिया अध्ययन में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के 102 जिलों में से लगभग 30% जिलों में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की क्षमता कम पाई गई। अध्ययन में अनियमित वर्षा, बढ़ते तापमान और सूखा जैसी समस्याओं को उजागर किया गया है, और बेहतर क्षेत्रीय जलवायु अनुकूलन रणनीतियों की आवश्यकता बताई गई




