विश्व मौसम संगठन (WMO) की रिपोर्ट के अनुसार एशिया में तापमान वृद्धि वैश्विक औसत से लगभग दोगुनी हो रही है। 2024 सबसे गर्म या दूसरे सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज किया गया। भारत में हीटवेव से 450 से अधिक मौतें हुईं और आकाशीय बिजली से 1,300 लोगों की जान गई।
BulletsIn
- एशिया का तापमान वैश्विक औसत से 2× तेज़ बढ़ रहा
- 2024 एशिया का अब तक का सबसे गर्म या दूसरा सबसे गर्म साल
- भारत में हीटवेव से 450+ मौतें, बिजली गिरने से 1,300 मौतें
- केरल के वायनाड में भूस्खलन से 350+ लोग मरे
- 2023–24 में 24 में से 23 हिमालयी ग्लेशियरों में बर्फ की भारी हानि
- नेपाल, तिब्बत, सिक्किम में अत्यधिक गर्मी व कम बर्फबारी
- गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु सहित 10 प्रमुख नदियां खतरे में
- ये नदियां 25% वैश्विक आबादी को जल देती हैं—भविष्य में संकट संभव
- समुद्री हीटवेव 1993 से अब तक की सबसे अधिक व्यापक
- डब्ल्यूएमओ ने चेताया—प्रभाव जल्द नहीं रोके तो आर्थिक-इकोलॉजिकल नुकसान बढ़ेगा





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.