प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ (BBBP) अभियान के 10 साल पूरे होने पर इसे लोगों की भागीदारी से सशक्त बदलावकारी पहल बताया। यह योजना 2015 में हरियाणा के पानीपत से शुरू हुई थी, जिसका उद्देश्य लिंग आधारित भेदभाव खत्म करना और बालिकाओं की शिक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।




