पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे तनाव के कारण कई दिनों से निलंबित दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ान संचालन आखिरकार फिर शुरू हो गया है। देर रात सीमित संख्या में फ्लाइट्स को संचालन की अनुमति दी गई, जिससे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे हजारों भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली।




