नासा ने 5 जून 2024 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च हुए बोइंग सीएसटी-100 स्टारलाइनर के क्रू फ्लाइट टेस्ट को आधिकारिक रूप से “टाइप ए मिशैप” घोषित किया है। यह मिशन 8–14 दिनों के लिए निर्धारित था, लेकिन तकनीकी खराबियों के कारण महीनों तक खिंच गया। जांच में तकनीकी खामियां, नेतृत्व की कमी और निर्णय प्रक्रिया में त्रुटियां सामने आईं।
BulletsIn
- नासा ने मिशन को “टाइप ए मिशैप” घोषित किया, यह सर्वोच्च जांच श्रेणी
- 5 जून 2024 को लॉन्च; तय अवधि 8–14 दिन, मिशन कई महीने बढ़ा
- आईएसएस के पास पहुंचते समय पांच थ्रस्टर फेल
- डॉकिंग के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को मैन्युअल हस्तक्षेप करना पड़ा
- मिशन 93 दिन तक बढ़ाया गया, डेटा समीक्षा और ग्राउंड टेस्टिंग
- सितंबर 2024 में स्टारलाइनर बिना क्रू के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर पर उतरा
- बुच विलमोर और सुनीता विलियम्स मार्च 2025 में स्पेसएक्स क्रू-9 से लौटे
- जांच में इंजीनियरिंग खामियां, संचार विफलता और नेतृत्व की कमी उजागर
- नासा ने माना कि दो प्रदाताओं की नीति के दबाव ने फैसलों को प्रभावित किया
- सुधारात्मक कदम पूरे होने के बाद ही स्टारलाइनर दोबारा उड़ान भरेगा





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.