भारतीय रेलवे 3 जून से कटरा (जम्मू) से मुंबई तक पहली विशेष चेरी कार्गो ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह रेफ्रिजरेटेड सेवा कश्मीर के बागवानों को सस्ता, तेज और सुरक्षित विकल्प देगी, जिससे चेरी की गुणवत्ता बनी रहेगी और लागत भी कम होगी।
BulletsIn
- ट्रेन 3 जून से कटरा से मुंबई के बांद्रा टर्मिनल तक चलेगी
- पहली खेप में 24 टन ताज़ी चेरी रेफ्रिजरेटेड वैगन में भेजी जाएगी
- सिर्फ 30 घंटे में सफर पूरा होगा, ताजगी बरकरार रहेगी
- अब तक सिर्फ महंगा एयर कार्गो ही विकल्प था छोटे किसानों के लिए
- सस्ती रेल सेवा से छोटे व सीमांत किसानों को राहत मिलेगी
- रेलवे, बागवानी विभाग और किसानों की साझेदारी से पहल सफल
- सड़क ट्रैफिक कम करने और फल की बर्बादी रोकने का प्रयास
- किसान मांग रहे लचीला बुकिंग विकल्प; अभी 25 टन पूरा भुगतान ज़रूरी
- रेलवे से बात चल रही है कि लोड के अनुसार भुगतान हो सके
- सफलता मिलने पर हर सीजन में चेरी के लिए नियमित रेल सेवा संभव





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.