दिल्ली सरकार ने 28 अप्रैल 2025 को ‘आयुष्मान वय वंदना’ योजना लॉन्च की। यह योजना 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों को ₹10 लाख का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड उपलब्ध कराना है।
BulletsIn
- योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने किया
- दिल्ली के 70+ नागरिकों को ₹10 लाख का फ्री स्वास्थ्य कवर
- ₹5 लाख केंद्र की योजना से + ₹5 लाख दिल्ली सरकार की योजना से
- लाभार्थियों को वय वंदना हेल्थ कार्ड मिलेगा
- कार्ड में संपूर्ण स्वास्थ्य रिकॉर्ड, चेकअप का इतिहास, आपातकालीन जानकारी होगी
- रोकथाम, डायग्नोस्टिक और इमरजेंसी सेवाएं मुफ्त होंगी
- सभी चिकित्सीय जांचें लाभार्थियों के लिए निशुल्क
- पहले हेल्थ कार्ड लॉन्च इवेंट में वितरित किए गए
- लक्ष्य: कोई भी वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे
- योजना बुजुर्गों की गरिमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और भलाई पर केंद्रित





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.