दावोस में हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2025 शिखर सम्मेलन में भारत ने अपनी आर्थिक ताकत दिखाते हुए ₹20 लाख करोड़ से अधिक निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए। महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने अपनी संभावनाएं प्रदर्शित कीं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने भाषण में भारत की प्रगति को रेखांकित किया।




