चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा शुरू हुआ विरोध आंदोलन अब राज्य की स्वायत्तता और संघीय ढांचे की बहस में बदल गया है। यह आंदोलन 28 अक्तूबर को केंद्र सरकार के उस प्रस्ताव के खिलाफ शुरू हुआ जिसमें यूनिवर्सिटी की सीनेट और सिंडिकेट का आकार घटाने की बात थी। केंद्र द्वारा आदेश वापस लेने




