पिछले दो दशकों में भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2005–06 के 4.3 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2022–23 में 38.84 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जिससे दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) और मजबूत हुई है।




