बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मोंथा अब गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है। यह मंगलवार शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच ज़मीन से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी




