दिल्ली में लगातार बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, AQI 179 रिकॉर्ड किया गया, जिसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा गया है। भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिरने और सड़कें धंसने की घटनाएं हुईं। IMD ने दिनभर बारिश और गरज के साथ मौसम जारी रहने की भविष्यवाणी की है।




