5 नवम्बर 1556 को पानीपत (हरियाणा) में हेमू और अकबर की सेना के बीच यह निर्णायक युद्ध लड़ा गया। यह युद्ध दिल्ली पर मुग़ल नियंत्रण को फिर से स्थापित करने वाला ऐतिहासिक मोड़ था।
BulletsIn
-
युद्ध 5 नवम्बर 1556 को हेमू व अकबर की सेना के बीच हुआ।
-
स्थान: पानीपत, जहाँ पहला पानीपत युद्ध (1526) भी हुआ था।
-
हेमू ने पहले तर्दी बेग ख़ाँ को हराकर दिल्ली पर अधिकार किया।
-
पुराना किला, दिल्ली में स्वयं को “सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य” घोषित किया।
-
बैरम ख़ाँ और अकबर पंजाब से दिल्ली-आगरा वापस लेने चले।
-
हेमू की हाथी सेना ने प्रारंभ में मुग़लों को पीछे धकेला।
-
मुग़ल घुड़सवारों ने तेज़ी व धनुषबाण से पलटवार किया।
-
हेमू की आँख में तीर लगा, वे अचेत हो गए।
-
सेनापति गिरते ही अफ़ग़ान सेना भाग खड़ी हुई।
-
मुग़लों की जीत हुई; बैरम ख़ाँ ने घायल हेमू का सिर काटा।
-
परिणाम: उत्तर भारत में मुग़ल सत्ता पुनः स्थापित हुई, साम्राज्य विस्तार का मार्ग खुला





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.