भारतीय संविधान देश की शासन व्यवस्था का मूल आधार है जो लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों, संघीय ढांचे और संस्थागत संतुलन को सुनिश्चित करता है।
BulletsIn
- भारतीय संविधान विश्व के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में से एक है जिसमें प्रारंभ में 395 अनुच्छेद 22 भाग और 8 अनुसूचियां शामिल थीं।
- संविधान के अनेक प्रावधान विभिन्न देशों के संवैधानिक सिद्धांतों और भारत शासन अधिनियम 1935 से प्रेरित होकर तैयार किए गए हैं।
- भारत में संघीय शासन व्यवस्था है जिसमें केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन किया गया है परंतु केंद्र अपेक्षाकृत अधिक शक्तिशाली है।
- संविधान संसदीय शासन प्रणाली स्थापित करता है जिसमें मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी रहती है।
- मौलिक अधिकार नागरिकों को स्वतंत्रता समानता और न्याय का संरक्षण प्रदान करते हैं तथा राज्य की मनमानी से सुरक्षा देते हैं।
- राज्य के नीति निदेशक तत्व सरकार को सामाजिक न्याय आर्थिक विकास और जनकल्याण की दिशा में नीति निर्माण के लिए मार्गदर्शन देते हैं।
- संविधान न्यायपालिका की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है जिससे कानून का शासन स्थापित रहता है और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहते हैं।
- संविधान आंशिक रूप से कठोर और आंशिक रूप से लचीला है जिससे आवश्यकतानुसार संवैधानिक संशोधन संभव हो पाते हैं।





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.