नवंबर 2025 में भारत के प्रधानमंत्री ने भूटान का दौरा किया। इस यात्रा में ऊर्जा, स्वास्थ्य, संस्कृति और सीमा प्रबंधन के क्षेत्र में अहम समझौते हुए। दोनों देशों के बीच साझेदारी को नई दिशा मिली।
BulletsIn
- 1020 मेगावाट पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया गया।
- भारत ने भूटान को 4000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) देने की घोषणा की।
- 1200 मेगावाट पुनात्सांगछू-I परियोजना का कार्य फिर शुरू होगा।
- नवीकरणीय ऊर्जा समझौता सौर, पवन, बायोमास, ग्रीन हाइड्रोजन और प्रशिक्षण पर केंद्रित।
- स्वास्थ्य एवं औषधि सहयोग—दवाओं, निदान, टेलीमेडिसिन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जोर।
- PEMA–NIMHANS साझेदारी मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा देगी।
- वाराणसी में भूटानी मंदिर/मठ और अतिथि गृह के लिए भूमि प्रदान की गई।
- हातीसर में नया आव्रजन जांच चौकी सीमा आवागमन को आसान बनाएगी।
- भारत ने भूटान की ऊर्जा और अवसंरचना विकास में सहयोग दोहराया।
- यात्रा ने भारत की “पड़ोसी प्रथम नीति” और साझा समृद्धि के दृष्टिकोण को मजबूत किया।





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.