7 मई 2025 को कैबिनेट ने ₹60,000 करोड़ की राष्ट्रीय योजना को मंजूरी दी। इस योजना से 1,000 सरकारी आईटीआई को आधुनिक बनाया जाएगा और 5 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होंगे। यह योजना “विकसित भारत 2047” लक्ष्य के तहत कुशल भारत निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है।
BulletsIn
- ₹60,000 करोड़ की योजना, अवधि 5 साल, 1,000 आईटीआई होंगे अपग्रेड
- 20 लाख युवा प्रशिक्षित होंगे; 50,000 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा
- उत्कृष्टता केंद्र बनेंगे: चेन्नई, कानपुर, लुधियाना, हैदराबाद, भुवनेश्वर
- नए जमाने की ट्रेड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑटो सेक्टर पर फोकस
- उद्योग-नेतृत्व वाला एसपीवी मॉडल अपनाया जाएगा
- केंद्रीय हिस्से का 50% वित्त ADB और विश्व बैंक से आएगा
- उद्योग की मांग और कौशल के बीच की खाई पाटने का प्रयास
- व्यावसायिक प्रशिक्षण को आकर्षक और आधुनिक बनाने की कोशिश
- एमएसएमई को कुशल कार्यबल से लाभ मिलेगा
- विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में कौशल विकास को मुख्य भूमिका दी गई





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.