5 अप्रैल 2025 को दिल्ली ने औपचारिक रूप से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लागू किया। अब दिल्ली के निवासी इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का लाभ ले सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे “ऐतिहासिक कदम” बताया और स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने 10 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होने की घोषणा की।
BulletsIn
- दिल्ली 5 अप्रैल 2025 को बनी 35वीं राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
- योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज मिलेगा
- सीएम रेखा गुप्ता ने इसे “ऐतिहासिक कदम” बताया
- स्वास्थ्य मंत्री ने पिछली आप सरकार पर देरी का आरोप लगाया
- योजना के लिए पंजीकरण 10 अप्रैल से शुरू होगा
- दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच MoU साइन हुआ
- योजना 50 करोड़ लोगों को आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर कवर करती है
- 36 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल
- पहले से 34 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में लागू थी योजना
- दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावा





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.