सैय्यद वंश ने 1414 से 1451 तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया। यह वंश तुगलक वंश के पतन के बाद खिज्र खान द्वारा स्थापित किया गया था। कुल चार सुल्तानों ने शासन किया, लेकिन विद्रोह, कमजोर प्रशासन और आर्थिक गिरावट के कारण यह वंश 1451 में बहलोल लोदी द्वारा समाप्त कर दिया गया।
BulletsIn
- 1414 से 1451 तक 37 साल का शासन
- तैमूर के प्रतिनिधि खिज्र खान ने किया वंश की स्थापना
- दिल्ली में अराजकता; खिज्र ने व्यवस्था बहाल की
- मुबारक शाह ने खोखरों को हराया, मुबारकाबाद बसाया
- कमजोर शासक मुहम्मद शाह और आलम शाह रहे
- जौनपुर, ग्वालियर, दोआब, पंजाब में विद्रोह फैले
- व्यापार ठप; अर्थव्यवस्था और प्रशासन कमजोर
- दरबारी साजिशें व भ्रष्टाचार बढ़े
- 1451 में बहलोल लोदी ने आलम शाह को हटाया
- सैय्यद वंश का अंत, लोदी वंश की शुरुआत





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.