22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। 4 मई को भारत ने तीन बड़े फैसले लिए—आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध, डाक सेवाएं बंद और पाकिस्तानी जहाजों पर रोक—जिससे पाकिस्तान की आतंकवाद को समर्थन देने की नीति पर सीधा असर पड़ा।
BulletsIn
- पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के आयात पर तत्काल रोक
- तीसरे देशों से पाक वस्तुओं का प्रवेश भी रोका गया
- पाक जहाज भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे
- सभी डाक सेवाएं (हवाई व स्थल मार्ग से) बंद
- सिंधु जल संधि तब तक निलंबित जब तक पाक आतंक समर्थन बंद न करे
- 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल और सेलेब अकाउंट भारत में ब्लॉक
- अटारी-वाघा सीमा बंद; 780+ पाक नागरिक लौटे
- पाक नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना रद्द
- पाक रक्षा/नौसेना/वायु सलाहकारों को निष्कासित किया गया
- भारत-पाक राजनयिक मिशनों में 50% तक स्टाफ में कटौती
- कश्मीर में 9 आतंक संदिग्धों के घर ध्वस्त किए गए





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.