30 अक्टूबर 2025 की सुबह 8:30 बजे मापे गए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के अनुसार, दुनिया के सभी 40 सबसे प्रदूषित शहर भारत के थे। राजस्थान का श्रीगंगानगर, हरियाणा का सिवानी और पंजाब का अबोहर सबसे ऊपर रहे। दिल्ली 13वें स्थान पर रही, पर इसका AQI भी 400 से अधिक था। विशेषज्ञों ने इसे पराली जलाने, धूल, वाहनों के धुएँ और ठंड के मौसम में फँसे प्रदूषकों का परिणाम बताया।
BulletsIn
- सभी 40 सबसे प्रदूषित शहर भारत के।
- श्रीगंगानगर (राजस्थान) सबसे खराब AQI 830 साथ।
- हरियाणा के कई शहर सूची में — सिवानी (644), हिसार (477), भिवानी (437)।
- दिल्ली 13वें स्थान पर, AQI 400+ “गंभीर” श्रेणी में।
- प्रदूषण अब राजधानी से छोटे शहरों तक फैला।
- कारण — पराली जलाना, निर्माण धूल, वाहन धुआँ और सड़क धूल।ठंड और कमज़ोर हवा से प्रदूषक जम जाते हैं।
- मुख्य कारण सूक्ष्म कण PM2.5 और PM10।
- AQI 400+ से गंभीर स्वास्थ्य खतरा।
- विशेषज्ञों ने कड़े क्षेत्रीय नियंत्रण कदमों की माँग की।





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.