राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान स्लोवाक राष्ट्रपति पीटर पेललेग्रिनी ने भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की मजबूत पैरवी की। दोनों नेताओं ने ब्रातिस्लावा में मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग को गहराने पर चर्चा की। इस दौरान दो समझौते भी हुए—एक MSME सहयोग पर और दूसरा कूटनीतिक प्रशिक्षण पर।




