भारत 2030 तक ₹25 लाख करोड़ (300 अरब डॉलर) की बायोइकोनॉमी का लक्ष्य लेकर चल रहा है। 7 जुलाई को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोगों से इस मिशन से जुड़ने की अपील की। भारत की बायोटेक अर्थव्यवस्था 2014 में $10 अरब से बढ़कर 2024 में $165.7 अरब हो गई है।













