सेवक समाज की स्थापना 12 जून 1905 को पुणे में गोपाल कृष्ण गोखले ने की थी। इसका उद्देश्य समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर भारत की सेवा में लगाना था। समाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण उत्थान और सामाजिक कुरीतियों पर काम किया।
BulletsIn
- 1905 में गोपाल कृष्ण गोखले ने पुणे में की स्थापना
- देश का पहला धर्मनिरपेक्ष समाज सेवा संगठन
- शिक्षा, राहत और ग्रामीण, आदिवासी उत्थान पर ध्यान
- सदस्य 5 वर्ष का प्रशिक्षण लेकर कम वेतन पर सेवा करते
- साक्षरता, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आपदा राहत पर काम
- अस्पृश्यता, भेदभाव, गरीबी, नशाखोरी के खिलाफ अभियान
- राजनीति से दूरी; सेवा और नैतिक जीवन पर बल
- 1911 में हितवाद अखबार शुरू कर जनजागरूकता फैलाई
- गोखले के निधन के बाद श्रीनिवास शास्त्री बने अध्यक्ष
- मुख्यालय पुणे; नागपुर, मुंबई, चेन्नई, इलाहाबाद में भी सक्रिय





What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.