हैलोवीन 2025 से ठीक पहले, नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्ज़र्वेटरी (SDO) ने सूर्य की एक अद्भुत तस्वीर कैद की, जिसमें वह जैक-ओ-लैंटर्न(कद्दू जैसी मुस्कान) के रूप में दिखा। 28 अक्टूबर 2025 को ली गई इस तस्वीर में सूर्य की सतह पर अंधेरे कोरोनल होल और चमकीले सक्रिय क्षेत्र मिलकर आंखें, नाक और मुस्कान जैसा आकार बना रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये क्षेत्र पृथ्वी की ओर सौर पवन (Solar Wind) भेज रहे हैं, जिससे हल्के से मध्यम भू-चुंबकीय तूफानऔर सुंदर ऑरोरा (Northern Lights) बन सकते हैं।
BulletsIn
• नासा ने 28 अक्टूबर 2025 को “मुस्कुराता सूर्य” देखा।
• चमकीले और अंधेरे क्षेत्र मिलकर जैक-ओ-लैंटर्न जैसा चेहरा बना रहे हैं।
• अंधेरे हिस्से कोरोनल होल हैं, जहां से सौर पवन अंतरिक्ष में निकलती है।
• सूर्य का “मुंह” बड़ा कोरोनल होल, “आंखें” और “नाक” सक्रिय क्षेत्र हैं।
• ये सौर पवनें पृथ्वी की ओर बढ़ रही हैं, जिससे G1–G2 श्रेणी के तूफान संभव।
• 28–29 अक्टूबर को हल्के भू-चुंबकीय तूफानों की संभावना जताई गई।
• इससे उच्च अक्षांशों में चमकदार ऑरोरा दिखाई दे सकते हैं।
• कभी-कभी ऑरोरा सामान्य से अधिक दक्षिण तक फैल सकते हैं।
• नासा ने तस्वीर साझा कर सूर्य की गतिशीलता और हैलोवीन का अद्भुत मेल दिखाया।
• वैज्ञानिकों ने कहा, ऐसे दृश्य सौर-पवन और पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के अध्ययन में मददगार हैं।




What do you think?
It is nice to know your opinion. Leave a comment.